संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत जांच में जुटी पुलिस

Friday, Jul 31, 2020 - 12:34 PM (IST)

हमीरपुर : उपमंडल नादौन के निकटवर्ती गांव भरमोटी में एक 33 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद कुमार पुत्र केहर सिंह निवासी भरमोटी शुक्रवार सुबह सैर के लिए निकला था। उसे बेसुध पड़े लोगों ने देखकर पंचायत प्रधान प्रियतोष निशु जाट को सूचित किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक भरमोटी गांव में करियाना की दुकान चलाता था तथा अपने पीछे पत्नी तथा नन्हा बेटा छोड़ गया है। डीएसपी और रेनू शर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया तथा विनोद कुमार के शव का निरीक्षण भी किया। शव पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। डीएसपी हमीरपुर रेनू शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही मृत्यु के कारण का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
 

Edited By

prashant sharma