सफलता : पुलिस ने 145 ग्राम चरस सहित एक धरा

Sunday, Mar 03, 2019 - 02:57 PM (IST)

अम्ब (अश्विनी ) : हिमाचल प्रदेश की अम्ब पुलिस ने 145 ग्राम चरस सहित एक व्यक्ति को पक़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम मुबारिकपुर के निकट पड़ते घेवट बेहड में ए.एस.आई. सरूप जरियाल, ए.एस.आई. अशोक कुमार, कांस्टेबल कृष्ण कुमार, जसवीर सिंह, कुलदीप आदि पर आधारित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बाइक सवार को रोका। तलाशी के दौरान उसके पास 145.13 ग्राम चरस बरामद हुई। थाना प्रभारी अम्ब गौरव भारद्वाज का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी विजय कुमार (40) वार्ड नम्बर -7 अन्दौरा के खिलाफ एन.डी.पी.एस. की धारा 20-61-85 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक को कब्जे में लिया I पुलिस द्वारा आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

kirti