पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 12.48 ग्राम हैरोइन सहित 4 गिरफ्तार

Saturday, Feb 10, 2018 - 01:23 AM (IST)

बी.बी.एन.: पुलिस जिला बद्दी की एस.आई.यू. की टीम ने न्यू नालागढ़ में किराए के कमरे से 12.48 ग्राम हैरोइन बरामद की, जिसकी बाजार में कीमत 60100 रुपए है। पुलिस ने एन.डी.पी.एस. के तहत मामला दर्जकर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जोकि यहां पर किराए के मकान में रहते थे तथा सभी ठाठ से रह रहे थे और कोई भी नौकरी नहीं करते थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एस.आई.यू. की टीम के सदस्य रामकिसन, बलविंद्र व सुनील ने न्यू नालागढ़ में गुप्त सूचना के आधार पर एक किराए के कमरे में छापा मारा और 12.48 ग्राम हैरोइन बरामद की।

2 नालागढ़ व 2 पंजाब के रहने वाले हैं आरोपी
एस.पी. बद्दी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्जकर आरोपी बलविंद्र कुमार पुत्र जीत राम निवासी नंगल नालागढ़ (25), हरिकृष्ण पुत्र गुरचरण दास निवासी नालागढ़ (30), इंद्रजीत सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी आनंदपुर साहिब पंजाब (22) व रिया राणा पुत्री राजवीर सिंह निवासी जिरकपुर पंजाब  (20) को गिरफ्तार कर लिया है, जिनको अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हैरोइन के स्रोत की भी जांच की जा रही है।