पुलिस हाथ लगी बड़ी सफलता, नशे की खेप सहित 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Sep 14, 2018 - 06:13 PM (IST)

तीसा: शुक्रवार को तीसा पुलिस ने चरस सहित एक व्यक्ति को धर-दबोचा जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया लेकिन बाद में उसे भी पुलिस ने पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस थाना तीसा की एक टीम ने जसौरगढ़ जीरो प्वाइंट के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक मोटरसाइकिल (एच.पी.39 सी-1297) नकरोड़ से चम्बा की तरफ  आया।

कांगड़ा जिला के रहने वाले हैं दोनों युवक
मोटरसाइकिल को विकास कुमार पुत्र केवल सिंह निवासी गांव व डाकघर सेवान तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा चला रहा था जबकि उसके पीछे विवेक शर्मा पुत्र नरेश कुमार निवासी गांव धरमान डाकघर पुढ़बा तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा बैठा हुआ था, जिसके पास एक बैग था। पुलिस ने उन्हें रोका तो विकास कुमार मौका पाते ही वहां से फरार हो गया। पुलिस ने जब विकास कुमार के साथी विवेक कुमार के पास मौजूद बैग की जब तलाशी ली तो बैग से 506 ग्राम चरस बरामद हुई।

चम्बा-जोत मार्ग पर पकड़ा दूसरा आरोपी
 पुलिस ने विवेक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है जबकि मौके से भागे विकास कुमार बारे अन्य पुलिस थाना व चौकियों को सूचना दे दी गई, जिसके चलते विकास कुमार को चम्बा-जोत मार्ग पर गेट नामक स्थान पर धर लिया गया। पुलिस थाना तीसा में दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 20, 25 व 29 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एस.पी. चम्बा डा. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को शनिवार अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News