पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, नशे की इतनी बड़ी खेप सहित एक गिरफ्तार

Tuesday, Nov 28, 2017 - 09:13 PM (IST)

मनाली: मनाली पुलिस ने एक व्यक्ति से चरस की भारी खेप पकडऩे में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार पतलीकूहल चौकी की टीम ने बड़ाग्रां संपर्क मार्ग पर नाका लगाया था, इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया। पुलिस ने जब उसे तलाशी के लिए रोका तो उससे 3 किलो 924 ग्राम चरस बरामद हुई। मनाली के डी.एस.पी. पुनीत रघु ने बताया कि उक्त व्यक्ति की पहचान हुक्म चंद निवासी गांव बीन पोस्ट ऑफिस सोरन तहसील करसोग जिला मंडी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डी.एस.पी. ने बताया कि मनाली पुलिस ने ड्रग्स माफिया के खिलाफ  अभियान चला रखा है जो आगे भी जारी रहेगा।