लड़की से दुष्कर्म कर गर्भवती बनाने के मामले में पुलिस ने जुटाए साक्ष्य, आरोपी फरार

punjabkesari.in Monday, Aug 08, 2022 - 12:35 AM (IST)

कुल्लू (ब्यूरो): लड़की से दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती बनाने के मामले में पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने इस वारदात में कई साक्ष्य जुटाए हैं, होटल के कमरे सहित अन्य कमरों से भी कुछ चीजें व बैड शीट्स आदि कब्जे में ली हैं। अभी 2 कमरों में पुलिस टीम जाएगी जहां पर आरोपी ने लड़की को हवस का शिकार बनाया। पुलिस मामले में बारीकी से छानबीन कर रही है। उधर, गिरफ्तारी के भय से आरोपी मनीष फरार हो गया है। पुलिस को लड़की ने बताया है कि आरोपी मनीष लोअर ढालपुर में एक दुकान में काम करता है और गांधीनगर में रहता है। 

मूल रूप से आरोपी कांगड़ा जिले का रहने वाला है। आरोपी ने लड़की पहले भी दुष्कर्म कर गर्भवती बनाया था और मार्च महीने में मनाली में कोई टैबलेट खिलाकर उसका गर्भपात करवाया था, अब फिर से लड़की गर्भवती है। लड़की ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकियां भी दी हैं। पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कमरों में जाकर साक्ष्य जुटाते हुए वीडियोग्राफी भी की है। एसएसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि मामले में बारीकी से छानबीन की जा रही है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News