पुलिस विभाग में फिर भारी फेरबदल, 32 DSP-ASP बदले

Wednesday, Sep 20, 2017 - 03:21 PM (IST)

शिमला (सिंगटा): चुनाव से पहले पुलिस महकमे में फेरबदल जारी है। अब पुलिस विभाग के 32 अफसरों के तबादले हुए हैं। ये सभी अधिकारी डीएसपी और एएसपी स्तर के हैं। मुख्य तौर पर हमीरपुर के एएसपी शिव कुमार को एक बार फिर कांगड़ा भेज दिया गया है।


वहीं ऊना के एएसपी मदन लाल को भी पंडोह बटालियन में लगाया गया है। हिरदा राम को हमीरपुर में एएसपी पद की जिम्मेदारी दी गई है। नीचे सभी तबदील किए गए अफसरों की लिस्ट है।