पुलिस विभाग ने जारी किए तबादला आदेश, 31 हैड कांस्टेबल, कांस्टेबल व HHC इधर-उधर

Thursday, May 31, 2018 - 10:02 AM (IST)

शिमला (राक्टा): प्रदेश पुलिस विभाग ने 31 कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसमें हैड कांस्टेबल, कांस्टेबल और एच.एच.सी. शामिल हैं। आदेशों के तहत विभाग हैड कांस्टेबल संदीप को फोर्थ आई.आर.बी. से स्टेट विजीलैंस और भगत राम को स्टेट विजीलैंस से शिमला भेजा है। इसी तरह कांस्टेबल चिराग को लाहौल-स्पीति से मंडी, संजीव कुमार व महेंद्र को शिमला से सी.टी.एस., कुलवंत सिंह शिमला से टी.टी.आर., सतीश कुमार सोलन से टी.टी.आर., दीपा कुमारी फर्स्ट बटालियन जुन्गा से ए.पी.टी., राहुल दयाल शिमला से सैकेंड आई.आर.बी., दीपक कुमार बद्दी से किन्नौर, अश्वनी कुमार बिलासपुर से फर्स्ट बटालियन जुन्गा, अजय कुमार शिमला से लाहौल-स्पीति, विशाल पठानिया सिक्स्थ आई.आर.बी. से पी.टी.सी. डरोह, राकेश कुमार पी.टी.सी. से सैकेंड आई.आर.बी., कंचन देवी फिफ्थ आई.आर.बी. से बी.बी.एन., अनंत कुमार शिमला से टी.टी.आर., गोगी राम सिक्स्थ से फोर्थ आई.आर.बी. भेजा गया है। 


एच.एच.सी. विनोद कुमार फोर्थ आई.आर.बी. से फर्स्ट आई.आर.बी., संजय कुमार कांगड़ा से सी.आई.डी., कृपाल सिंह बिलासपुर से स्टेट विजीलैंस, मोहन लाल सोलन से बद्दी, सुदर्शन टी.टी.आर. से सैकेंड आई.आर.बी., गुड्डू लाल टी.टी.आर. से फस्र्ट बटालियन से जुन्गा, अर्जुन सिंह कांगड़ा से शिमला, भाग सिंह फोर्थ से फिफ्थ आई.आर.बी., किशोरी लाल कुल्लू से सी.आई.डी., राजकुमारी सी.आई.डी. से स्टेट विजीलैंस, अमर सिंह लाहौल-स्पीति से स्टेट विजीलैंस, सूरज कुमारी टी.टी.आर. से फस्र्ट बटालियन, संजय कुमार कांगड़ा से सी.आई.डी. और एच.एच.सी. भूपेंद्र को शिमला से मंडी भेजा गया है।


इनके तबादले हुए रद्द
विभाग ने सी.आई.डी. से फर्स्ट बटालियन जुन्गा को अंडर ट्रांसफर चल रहे कांस्टेबल रणजीत सिंह और सी.आई.डी. से शिमला को अंडर ट्रांसफर चल रहे एच.एच.सी. पूनम के तबादला आदेश रद्द कर दिए हैं। 

Ekta