पुलिस कांस्टेबल भर्ती : खाकी पहनने को आतुर युवा दिखा रहे दम, 734 ने पास किया ग्राऊंड

punjabkesari.in Wednesday, Nov 10, 2021 - 11:40 PM (IST)

चम्बा (काकू): चम्बा जिले के युवा खाकी पहनने को आतुर हैं। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती में युवाओं का जुनून देखने को मिल रहा है। भर्ती के दूसरे दिन 734 युवाओं ने ग्राऊंड क्वालीफाई कर लिया है। इसके अलावा 318 युवा ग्राऊंड की बाधा को पार नहीं कर पाए और भर्ती से बाहर हो गए। बुधवार को कुल 1332 युवाओं को बुलाया गया था। इनमें 1132 युवा ही भर्ती स्थल तक पहुंचे जबकि 200 युवा अनुपस्थित रहे।

सबसे पहले हाइट टैस्ट में 272 युवा पास हुए, जबकि 159 की ऊंचाई पूरी न होने के कारण उन्हें मैदान तक पहुंचने का ही अवसर मिला। इसके अलावा 5 युवा छाती पूरी न होने के कारण बाहर हुए। वहीं 122 युवा लांग जंप तथा 175 हाई जंप नहीं लगा पाए। दौड़ में सिर्फ 21 युवा ही बाहर हुए हैं। 87 युवाओं को बुधवार को भर्ती देने का अवसर नहीं मिल  पाया, अब वे वीरवार को भर्ती में हिस्सा लेंगे।

जिला चम्बा में पुलिस कांस्टेबल के 102 पद भरे जा रहे हैं। इसमें पुरुष कांस्टेबल के 71 व महिला कांस्टेबल के 24 पदों के लिए भर्ती हो रही है। इसके अलावा 7 चालक के पद भी भरे जाने हैं। इसके लिए कुल 14911 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। मंगलवार से भर्ती शुरू हो गई है। सुबह 8 बजे से देर शाम तक शारीरिक दक्षता परीक्षण हो रहा है। 9 से 19 नवम्बर तक चलने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में हर रोज सैंकड़ों अभ्यर्थी खाकी पहनने के लिए अपना भाग्य आजमा रहे हैं। भर्ती सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हो रही है। इसके अलावा ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है।

एसपी अरूल कुमार ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती उप पुलिस महानिरीक्षण उत्तरी खंड एवं जिला भर्ती समिति की अध्यक्ष सुमेधा द्विवेदी की देखरेख में हो रही है। उन्होंने कहा कि भर्ती के दूसरे दिन 1132 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इसमें 734 युवाओं ने ग्राऊंड टैस्ट पास कर लिया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News