पुलिस कांस्टेबल भर्ती : आज से करें ऑनलाइन आवेदन

punjabkesari.in Friday, Oct 01, 2021 - 12:44 PM (IST)

शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। बता दें कि प्रदेश में 1334 पदों के लिए प्रस्तावित भर्ती होना है। शुक्रवार से प्रारंभ हुई भर्ती प्रक्रिया पर भारत निर्वाचन आयोग की अनापत्ति के बाद शुक्रवार से शुरू की गई है। भर्ती में भाग लेने के इच्छुक आवेदक ूू.तमबतनपजउमदज.ीचचवसपबम.हवअ.पद पर सुबह आठ बजे से आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन के अलावा इस बार ऑफलाइन भी आवेदन शुल्क जमा किया जा सकेगा। गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में एक बैठक हुई, जिसमें चुनाव आयोग को भेजे गए पत्र पर आपत्ति न आने के बाद जिलों से अलग से अधिसूचना कराने की बजाय सीधे आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया गया है। पहले पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी भर्ती आदेश में संबंधित जिले की जिला भर्ती कमेटी को अलग से अधिसूचना जारी करने के लिए कहा गया था। 

लेकिन गुरुवार को तय हुआ कि चूंकि भर्ती को लेकर पुलिस मुख्यालय ने पहले ही अधिसूचना कर दी है, ऐसे में अलग से अधिसूचना नहीं निकाली जाएगी।  उल्लेखनीय है कि पहले अलग से अधिसूचना जारी करने के चक्कर में आदर्श आचार संहिता की वजह से भर्ती पर पेंच फंस गया था। पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय को भर्ती के संबंध में पत्र लिखकर जानकारी दी थी कि अधिसूचना पहले जारी हो चुकी है। साथ ही जिस एक महीने में चुनाव की प्रक्रिया पूरी होनी है, उस मियाद के दौरान पुलिस की भर्ती के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन लिए जाने हैं। ऐसे में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से चुनावों की तैयारियों में कोई दिक्कत नहीं होगी। अब सीईओ कार्यालय के आपत्ति न जताने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News