पुलिस ने मनाया स्मृति दिवस, भारत चीन 1959 लदाख मुठभेड़ में शहीद पुलिस जवानों को किया गया याद

punjabkesari.in Thursday, Oct 21, 2021 - 11:27 AM (IST)

शिमला (योगराज) : 21 अक्टूबर 1959 में भारत-चीन लदाख बॉर्डर पर हॉट स्प्रिंग नामक स्थान पर मुठभेड़ में शहीद 10 सीआरपीएफ के जवानों की याद में पुलिस ने आज स्मृति दिवस मनाया और बीते एक वर्ष में देश के 377 पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिनमें 4 जवान हिमाचल प्रदेश के भी शामिल हैं। शिमला पुलिस कंट्रोल रूम मॉल रोड में पुलिस ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर उनके बलिदान को याद किया जिसमें राज्यपाल विश्व नाथ आर्लेकर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। राज्यपाल विश्व नाथ आर्लेकर ने कहा कि आजादी के बाद अब तक देश की रक्षा में 36 हजार पुलिस जवान शहीद हुए हैं जिनको आज याद किया गया है। देश की आंतरिक सुरक्षा में पुलिस जवान अहम भूमिका निभा रहे हैं जिसकी बदौलत हम सभी सुरक्षित जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इसलिए आज के दिन देश के लिए शहीद जवानों को याद करने का मौका है। वहीं इस मौके पर पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि पहली बार 1959 में लदाख भारत चीन सीमा पर सैनिकों के बजाय पुलिस जवानों ने चीनी सैनिकों के साथ लोहा लिया था और 10 पुलिस जवान इस घुसपैठ में शहीद भी हुए थे। उन्ही पुलिस जवानों और देश की आंतरिक सुरक्षा में हर साल शहीद जवानों की शहादत को श्रद्धांजलि देने के लिए आज के दिन पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया है और जवानों के बलिदान को याद किया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News