कांगड़ा पुलिस ने 5.95 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा युवक

Thursday, Mar 21, 2024 - 06:46 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत का देर रात्रि कांगड़ा पुलिस ने एक युवक को मादक पदार्थ चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार कांगड़ा पुलिस ने डूंगा बाजार के पास एक मंदिर के नजदीक युवक को देखा तो पुलिस को देखते ही वह युवक भाग खड़ा हुआ, जिस पर पुलिस ने पीछा कर उसे धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चिट्टा बरामद हुआ। डीएसपी कांगड़ा अंकित कुमार ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान नवृत डढवाल पुत्र जीवन कुमार निवासी खलेटा डाकघर बनखंडी तहसील देहरा जिला कांगड़ा से 5.95 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Vijay