पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला : पुलिस ने सहयोगी के साथ कोलकाता से दबोचा सॉल्वर

Friday, Jun 10, 2022 - 12:22 AM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती मामले में चली जांच अब कोलकाता पहुंच गई है। पुलिस की टीम ने कोलकाता से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक आरोपी यूपीएससी की परीक्षा को उत्तीर्ण कर चुका है और कई बार इंटरव्यू में भी भाग ले चुका है। इस आरोपी को प्रदेश में पेपर लीक मामले में सॉल्वर भी माना जा रहा है। हालांकि टीम आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें हिमाचल ला रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को कोलकाता में हिमाचल पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में 2 आरोपियों रणजीत और शिव शंकर को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी मुख्य रूप से नालंदा के निवासी हैं। इसमें रणजीत यूपीएससी की परीक्षा को क्लीयर कर चुका है और कई बार साक्षात्कार में भी भाग ले चुका है। आरोपी को सॉल्वर के रूप में अभी तक जाना जा रहा है। वहीं पेपर लीक मामले में इसके अन्य सहयोगी जोकि पटना का बताया जा रहा है उसकी धरपकड़ को भी टीम ने जाल बिछाना शुरू कर दिया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay