पुलिस ने गश्त के दौरान कार से हैरोइन पकड़ी, 2 युवक गिरफ्तार

Tuesday, May 15, 2018 - 10:40 PM (IST)

भवारना: भवारना पुलिस की टीम ने अरला के पास आल्टो कार में बैठे 2 युवकों से पुलिस ने 50 ग्राम हैरोइन बरामद की। जानकारी के अनुसार भवारना पुलिस की टीम एस.एच.ओ. कुलवंत सिंह के नेतृत्व में नियमित गश्त पर परौर की तरफ जा रही थी। इस दौरान अरला के पास विपरीत दिशा से आ रही आल्टो कार जिस पर फ्लैग रॉड लगी थी तथा उसमें 2 लड़के सवार थे। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो पुलिस को देख कर दोनों लड़के कार को भगा ले गए। पुलिस टीम ने इन दोनों का पीछा किया और दोनों लड़कों को कार सहित दबोच लिया।


एक बनूरी तो दूसरा नगरोटा बगवां का निवासी
जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से 50 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पकड़े गए लड़कों में अभिषेक गुप्ता निवासी बनूरी और दूसरा सौरभ नगरोटा बगवां का रहने वाला है। एस.एच.ओ. ने बताया कि पुलिस ने दोनों लड़कों को हिरासत में लेने के बाद छानबीन शुरू कर दी है। डी.एस.पी. विकास धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने एन.डी.पी.सी. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Vijay