पुलिस ने बिहार से पकड़ा ठगी का आरोपी, उद्योग के कर्मचारी को ऐसे लगाया था हजारों रुपए का चूना

Friday, May 20, 2022 - 04:55 PM (IST)

नालागढ़ (आदित्य): उद्याेग के कर्मचारी से हजारों रुपए की ठगी करने के मामले में नालागढ़ पुलिस ने एक शातिर को बिहार से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार नालागढ़ में एक निजी उद्योग में कार्यरत मंडी जिले के रहने वाले मुरारी लाल पुत्र कर्म सिंह को 1 जून, 2021 को उक्त व्यक्ति ने फोन किया तथा उसे मोबाइल फोन की केवाईसी अपडेट करने के लिए 10 रुपए का रिचार्ज करने को कहा। जैसे ही मुरारी लाल ने 10 रुपए का रिचार्ज किया तो वैसे ही शातिर ने उसके खाते से 75000 रुपए निकाल। इसके बाद पीड़ित द्वारा नालागढ़ पुलिस थाना में मामले की शिकायत दी गई, जिस पर कार्रवाई करते हुए नालागढ़ थाना में मुकद्दमा दर्ज किया गया। पुलिस ने साइबर टीम की मदद से हैड कॉन्स्टेबल भाग सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया, जिसने सुनील कुमार पुत्र राम देव निवासी बिहार से दबोच लिया। आरोपी को नालागढ़ कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है मामले की पुष्टि एसएचओ नालागढ़ ने की है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay