बड़ी सफलता : पुलिस ने गश्त-छापामारी के दौरान पकड़ी नशे की खेप, 2 महिलाएं गिरफ्तार

Saturday, Oct 07, 2017 - 01:03 AM (IST)

डमटाल/पालमपुर: कांगड़ा जिला के अंतर्गत पुलिस ने 2 जगहों से 2 महिलाओं को नशीले पदार्थों सहित गिरफ्तार किया है। पहले मामले में चौकी कंडवाल के अंतर्गत पड़ते क्षेत्र भदरोया में पुलिस ने एक महिला को 120 नशीले कैप्सूलों सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स सैल की टीम हवलदार गोविंद सिंह के नेतृत्व में गांव भदरोया में गश्त पर थी तो सामने से आ रही एक महिला को शक के आधार पर रोका गया। तलाशी के दौरान उक्त महिला से 120 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी महिला कंडवाल पुलिस चौकी पहुंचाया जहां उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डी.एस.पी. नूरपुर मेघनाथ चौहान ने बताया कि नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।

छापामारी के दौरान घर से चरस व गांजा बरामद 
दूसरा मामले में पुलिस ने पालमपुर के अंतर्गत आते खिलड़ू बिंद्रावन में एक घर से चरस व गांजा बरामद किया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए यह सफलता प्राप्त की। डी.एस.पी. राजेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उपनिरीक्षक भीमसेन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में एक घर में छापामारी की तथा 16 ग्राम चरस तथा 35 ग्राम गांजा बरामद किया। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में आरोपी महिला के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।