पुलिस ने 3 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों दबोचा

punjabkesari.in Monday, Mar 14, 2022 - 06:37 PM (IST)

सलूणी (शक्ति): सलूणी पुलिस ने 3 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों दबोचा है। पुलिस चौकी सलूणी के मुख्या आरक्षी हरनाम सिंह के नेतृत्व में टीम सलूणी -गल सड़क मार्ग पर गश्त पर थी और पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डिभरू के एक ढाबे पर दबिश दी। इस दौरान ढाबे में तीन लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने उन्हें ताश के पत्तों के साथ दाव पर लगाई 8950 रुपए की नकदी के साथ रंगे हाथों पकड़ा है।

इसमें धर्मेंद कुमार पुत्र देस राज तहसील सलूणी जिला चम्बा, राम लाल पुत्र शिव राम गांव डिभरू डाकघर टिकरू तहसील सलूणी जिला चम्बा व शाम लाल पुत्र अछरू राम गांव डिभरू डाकघर टिकरू तहसील सलूणी जिला चम्बा शामिल थे। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत पुलिस थाना किहार में मामला दर्ज कर हिरासत में लिया। बाद में जमानत पर रिहा कर दिया है। डी.एस.पी. मयंक चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News