ATM कार्ड बदलकर खाते से पैसे निकालने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

Wednesday, Apr 10, 2019 - 09:18 PM (IST)

बी.बी.एन.: बद्दी में ए.टी.एम. कार्ड बदलकर खाते से 46,334 रुपए निकालने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त आरोपी गत दिन ऊना में हिरासत में लिया गया था जोकि बद्दी व चम्बा में 2-2 और अन्य मामलों में भी वांटेड है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिससे कई खुलासे हो सकते हैं।

स्लिप निकालने के बहाने बदला था महिला का ए.टी.एम. कार्ड

जानकारी के अनुसार कुमारी बलो देवी पुत्री किशन चंद गांव चोरी, तहसील चुराह जिला चम्बा ने पुलिस में शिकायत करवाई है कि वह 7 अप्रैल को 4 बजे के करीब अपने किराए के कमरे के नजदीक ए.टी.एम. से पैसे निकालने गई थी। इस दौरान एक आदमी जिसने सफेद रंग के कपड़े पहन रखे थे, उसके पीछे खड़ा था। उसने उसके द्वारा पैसे निकालते समय उसका पिन कोड जान लिया तथा ए.टी.एम. कार्ड स्लिप निकालने के बहाने उसका ए.टी.एम. कार्ड बदल कर उसके खाते से 46,334 रुपए निकाल लिए।

हरियाणा का रहने वाला है आरोपी

एस.पी. बद्दी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी के इस मामले को सुलझा लिया है। इस मामले में धर्मेंद्र निवासी हिसार हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है, जोकि कई मामलों में वांटेड है।

Vijay