निर्दयी लूटेरों का गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, 4 सदस्य गिरफ्तार (Video)

Saturday, Aug 18, 2018 - 06:02 PM (IST)

सोलन (चिनमय): निर्दयी लूटेरों का गिरोह हिमाचल में सक्रिय होने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया और बड़ी घटना होने से बच गई। इस गिरोह के 4 खतरनाक सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं और बाकियों की पुलिस तलाश कर रही है। इन्हें निर्दयी लुटेरे इस लिए कहा जा रहा है क्योंकि यह लूटपाट की घटनाओं को बेखौफहोकर अंजाम देते हैं। इनके पास एक बड़ा डंडा होता है जो भी शिकार इन्हें अकेला मिलता है उस पर वार कर उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला देते हैं या गंभीर रूप से घायल कर उसे लूट लेते हैं।

सोलन में 3 जगह लूट को दिया था अंजाम
सोलन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने बताया कि गिरोह के 4 सदस्यों को पकड़ लिया गया है। इनके एक और सदस्य को बद्दी से पकड़ा जा चुका है और बाकियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि सोलन में इन लुटेरों ने सरेआम 3 जगह लूट को अंजाम दिया। यह रास्ते में जो भी आ रहा था उसे डंडा मार कर घायल कर देते थे और लूट कर अगले शिकार की तलाश में लग जाते थे। ये चारों युवक फगवाड़ा पंजाब के रहने वाले हैं और लूट जैसी वारदातों को अंजाम देने के लिए हिमचाल आए थे।

Vijay