पुलिस व वन विभाग ने दी घर में दबिश, खैर के 336 मौछे सहित 2 तस्कर काबू

Saturday, Mar 10, 2018 - 07:09 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल नयनादेवी के अंतर्गत गांव खेड़ी में वन विभाग व थाना कोट पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक घर से खैर के 336 मौछे बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब चार लाख रुपए आंकी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डी.एस.पी. नयनादेवी अनिल शर्मा, थाना प्रभारी योगराज चंदेल तथा रेंज ऑफिसर शंकर लाल इत्यादि की टीम ने शुक्रवार रात्रि गांव खेड़ी में दबिश देकर एक घर से 336 मौछे खैर के बरामद किए। यह लकड़ी निर्माणाधीन मकान व पशुशाला से बरामद हुई है। इस सन्दर्भ में पुलिस ने पंजाब सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी खेड़ी तथा तथा नंद लाल निवासी खेड़ी को हिरासत में लिया है। 

पुलिस व वन विभाग को मिली थी गुप्त सूचना
जानकारी के अनुसार पुलिस व वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी उक्त दोनों खैर की लकड़ी तस्करी के कार्य में संलिप्त हंै जिस पर यह कार्रवाई की गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही जिला वन अधिकारी बिलासपुर भी मौके पर पहुंचे। पंजाब सिंह तथा नंद लाल के खिलाफ वन अधिनियम की धारा 32,33 व भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार छानबीन जारी है तथा अभियुक्तों को कोर्ट में ले जाने की प्रक्रिया चल रही है।