2 ग्राम चिट्टा सहित एक गिरफ्तार

Friday, Dec 09, 2016 - 11:34 PM (IST)

डमटाल: डमटाल पुलिस द्वारा उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार नशे का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसते हुए शुक्रवार को एक व्यक्ति से 2 ग्राम चिट्टा बरामद करने के बाद उसे गिरफ्तार करने का समाचार प्राप्त हुआ है। 

डी.एस.पी. नूरपुर नवदीप सिंह ने बताया कि जिला अधीक्षक संजीव गांधी के दिशा-निर्देशानुसार डमटाल पुलिस चौकी प्रभारी रूप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान जब एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोकने की कोशिश की तो उसने भागने का असफल प्रयास किया। पकड़े जाने पर आरोपी राज कुमार पुत्र हरबंस लाल निवासी छन्नी से 2 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ  केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।