पीएम मोदी का किसानों की आय दोगुनी करने का सपना हो रहा साकार : पुरुषोत्तम रुपाला

Sunday, Dec 19, 2021 - 11:52 AM (IST)

सोलन : कृषि उद्यमी कृषक विकास चैंबर एवं डॉ यशवंत सिंह परमार औद्योगिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी और सिक्किम राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ लिमिटेड के सहयोग से आज प्रोग्रेसिव लीडरशिप समिट-2021 का आयोजन नौणी विश्वविद्यालय में किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं हिमाचल के कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर, हरियाणा के कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल और पंजाब के कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता ओम प्रकाश धनखड़ भी शामिल हुए। 

केंद्रीय मत्स्य मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने कहा कि किसान नेता किसानों के दिशा दर्शन के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं इसी के चलते पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता ओम प्रकाश धनकड़ लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हीं के प्रयासों के चलते आज नौणी में किसान मेला आयोजित किया जा रहा है। जो किसान किसानी के क्षेत्र में नवाचार कर रहे हैं, उन्हें आज सम्मानित किया जा रहा है। जो सपना पीएम मोदी ने देश के किसानों की आय दोगुनी करने के लिए देखा है उस लक्ष्य को लगातार हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। किसान जिस तरह से किसानी के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, वह प्रशंसा योग्य है। उन्होंने कहा कि जो किसान किसानी के क्षेत्र में किसी भी तरह के नवाचार करता है और उनकी सफलता को सराहा जाता है तो किसान भी खुश होकर आने वाले समय में किसानी के क्षेत्र में बेहतर कार्य करता है।
 

Content Writer

prashant sharma