मोदी के शपथ समारोह के गवाह बनेंगे हिमाचल भाजपा के मंत्री-विधायक

Wednesday, May 29, 2019 - 11:19 PM (IST)

धर्मशाला (सौरभ): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के नेतृत्व वाली एन.डी.ए. सरकार के वीरवार की शाम होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के गवाह प्रदेश सरकार के सभी मंत्री और विधायक भी बनेंगे, साथ ही भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी और जिला इकाइयों के अध्यक्ष भी समारोह में भाग लेंगे। भाजपा के प्रदेश सह प्रवक्ता राकेश शर्मा ने बताया कि बुधवार को पार्टी के सभी मंत्री, विधायक, भाजयुमो, महिला मोर्चा सहित सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश पदाधिकारी समारोह में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं।

मोदी सरकार की नई कैबिनेट में हिमाचल को स्थान मिलना तय

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नई कैबिनेट में हिमाचल प्रदेश को भी स्थान मिलना तय है जिसे लेकर प्रदेश भाजपा में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी नई दिल्ली में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश के चारों सांसदों की अगुवाई में समारोह में भाग लेने के लिए उत्साहित हैं।

Vijay