नाहन व पांवटा में लाइव हुए PM मोदी, भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Thursday, Feb 28, 2019 - 04:38 PM (IST)

नाहन/पांवटा साहिब (सतीश/रोबिन): मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत वीरवार को गुन्नू घाट में नाहन भाजपा मंडल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। इस दौरान विधानसभा अध्यक्षष डॉ. राजीव बिंदल भी मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने जो बातें सामने रखी हैं निश्चित तौर पर उससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है।

कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि वे देश की सबसे बड़ी पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। वहीं पार्टी के पदाधिकारियों ने यह भी दावा किया आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा अपनी सरकार बनाएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोबारा पी.एम. बनेंगे। वहीं गुरु की नगरी पांवटा साहिब के शिव मन्दिर धर्मशाला बद्रीपुर में भी मेरा बूथ-सबसे मजबूत अभियान का लाइव प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम में पांवटा मंडल के लगभग सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Vijay