Himachal Day: PM मोदी ने ''हिमाचल दिवस'' पर लोगों को दी शुभकामनाएं, बताया विशेष पहचान वाला राज्य
punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 10:17 AM (IST)
हिमाचल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'हिमाचल दिवस' के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पावन देवभूमि अपनी समृद्ध परंपराओं, अनुपम सांस्कृतिक धरोहर और यहां के लोगों की कर्मठता, कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता के कारण विशेष पहचान रखती है।
समस्त हिमाचलवासियों को हिमाचल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन देवभूमि अपनी समृद्ध परंपराओं, अनुपम सांस्कृतिक धरोहर और यहां के लोगों की कर्मठता, कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता के कारण विशेष पहचान रखती है। इस पुनीत अवसर पर मैं प्रदेश के सभी परिवारजनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 15, 2026
हिमाचल प्रदेश का गठन वर्ष 1948 में हुआ था। हर साल 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस मनाया जाता है। मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''समस्त हिमाचलवासियों को हिमाचल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन देवभूमि अपनी समृद्ध परंपराओं, अनुपम सांस्कृतिक धरोहर और यहां के लोगों की कर्मठता, कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता के कारण विशेष पहचान रखती है। इस पुनीत अवसर पर मैं प्रदेश के सभी परिवारजनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

