मन की बात में बोले बिंदल, 6 वर्षों में पीएम ने बदली देश की दशा और दिशा

punjabkesari.in Sunday, Feb 23, 2020 - 01:22 PM (IST)

नाहन(सतीश): हिमाचल बीजेपी के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने नाहन में आज लोगों के साथ प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों ने पिछले 6 वर्षों में देश की दशा और दिशा बदली है। उन्होंने प्रधानमंत्री के मन की बात को अनूठा प्रयोग बताया और कहा कि मन की बात से हमेशा ही समाज को एक नई प्रेरणा मिलती है।
PunjabKesari

क्योंकि प्रधानमंत्री महत्वपूर्ण विषय मन की बात कार्यक्रम में उठाते है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कुशल नेतृत्व के चलते दुनिया की महान शक्तियों को आज देश मे लाकर खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का देश में आना बेहद गौरवान्वित करने वाला पल है और दुनिया की दो महान शक्तियों का मिलन देश की धरती पर हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News