शादी का झांसा देकर महिला से खेला यह गन्दा खेल

Monday, Jun 12, 2017 - 01:59 AM (IST)

कुल्लू: थाना ब्रो के अंतर्गत एक व्यक्ति द्वारा शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बना लिए गए। जानकारी के अनुसार उक्त घटना ब्रो में उस दौरान हुई जब एक व्यक्ति प्रोजैक्ट में कार्यरत था। इस दौरान उसने स्थानीय महिला को अपने प्रेम के जाल में फंसा लिया। उक्त व्यक्ति ने महिला के साथ शारीरिक संबंध स्थापित कर लिए। महिला जब उसके साथ उसके घर सिरमौर पहुंची तो पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है। 

झूठ बोलने का कारण पूछा तो की मारपीट
महिला ने जब उससे झूठ बोलने का कारण पूछा तो उसने महिला के साथ मारपीट की, जिसके बाद पीड़ित महिला ब्रो थाना पहुंची जहां उसने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाया। सब इंस्पैक्टर कर्म चंद द्वारा महिला की मैडीकल जांच करवाई गई और बयान दर्ज किए गए। ए.एस.पी. निश्ंिचत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही है।