भारतीय मजदूर संघ ने पुलिस थाना फतेहपुर में किया पौधारोपण, लोगों से की ये अपील

Friday, Aug 28, 2020 - 06:57 PM (IST)

नूरपुर (संजीव महाजन): फतेहपुर विधानसभा में पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत शुक्रवार को भारतीय मजदूर संघ ने प्रदेश उपाध्यक्ष मदन राणा की अध्यक्षता में पौधारोपण किया। पौधरोपण कार्यक्रम की शुरूआत पुलिस थाना फतेहपुर के प्रांगण से की गई। इस दौरान लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर फतेहपुर उपमंडल के एसडीएम बलवान चंद सहित, जल शक्ति विभाग उपमंडल फतेहपुर के सहायक अभियंता गुरबख्श धीमान, थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने भी अपना योगदान किया।

पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में पेड़-पौधों का विशेष योगदान

एसडीएम फतेहपुर ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण सभी के लिए जरूरी है। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में पेड़-पौधों का विशेष योगदान होता है। पेड़-पौधों से ही हमें ऑक्सीजन मिलती है। देश में आधुनिकीकरण के नाम पर पिछले कई सालों में काफी पेड़ काटे जा चुके हैं। इन पेड़ों की कमी को अगर पूरा नहीं किया गया तो ये सभी के लिए घातक साबित होगा। इससे बचने के लिए हम सभी लोगों का फर्ज बनता है कि समय-समय पर पौधरोपण करें।

Vijay