गर्भवती महिला के लिए फरिश्ता बने Pilot अंकुश और EMT सुधीर, 108 में गूंजी किलकारियां

Sunday, Jan 06, 2019 - 03:34 PM (IST)

पांवटा साहिब (रोबिन): सिरमौर जिला में एक बार फिर 108 एम्बुलैंस एक महिला की सफल डिलीवरी करवाई गई है। जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय पूजा निवासी उत्तराखंड का प्रसव अत्याधिक गंभीर किस्म का था। महिला को आर.ए.सी. सैंज से राजगढ़ अस्पताल के लिए रैफर किया गया। इस दौरान जब 108 एम्बुलैंस महिला को लेकर राजगढ़ अस्पताल आ रही थी तो बीच रास्ते में उसकी प्रसव पीड़ा बढ़ गई।

महिला ने 3 किलोग्राम के स्वस्थ को दिया जन्म

बताया गया है कि शिशु का गर्भनाल गर्दन के चारों ओर था जो घुटन का कारण बन रहा था। इस दौरान पायलट अंकुश और ई.एम.टी. सुधीर ने सफलतापूर्वक महिला की डिलीवरी करवाई। महिला ने 3 किलोग्राम के एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद मां और शिशु दोनों को सिविल अस्पताल राजगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहा दोनों स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला एक बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है।

Vijay