भनेरा-चम्बा मार्ग पर पिकअप जीप खाई में गिरी, 8 घायल

Thursday, May 24, 2018 - 06:25 PM (IST)

चम्बा: भनेरा-चम्बा मार्ग पर एक पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 8 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मैडीकल कालेज अस्पताल चम्बा में भर्ती कर लिया गया है। घायल हुए 8 लोगों में से 2 को छूट्टी दे दी गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात को एक पिकअप (नं. एच.पी.72-4160) पठानकोट से किचन का सामान लेकर चम्बा की ओर आ रही थी और इसमें 8 लोग सवार थे। रात करीब 11 बजकर 20 मिनट पर गाड़ी जब भनेरा-चम्बा के बीच पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार सभी लोगों को चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए मैडीकल कालेज अस्पताल चम्बा लाया गया।


एक महिला को आईं गंभीर चोटें
घायलों में एक महिला पूनम को गंभीर चोटें आई हैं जबकि शेष को मामूली चोटें आई हैं। 2 घायलों चंद्रा व रूपा को वीरवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। शेष घायलों की पहचान कमलेश कुमार पुत्र दशरथ, अमर पुत्र दशरथ, रमेश, प्राण, पूनम, राकेश, चंद्रा व रूपा सहित एक अन्य शामिल है।


वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का दौरा करने के साथ ही घायलों के बयान के आधार पर पिकअप वाहन के चालक के खिलाफ तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एस.पी. चम्बा डा. मोनिका ने की है।

Vijay