लहसुन से भरी पिकअप जीप खाई में गिरी, 2 महिलाओं सहित 5 घायल (Video)

Wednesday, May 23, 2018 - 06:40 PM (IST)

पांवटा साहिब: उपमंडल के चांदनी के पास एक पिकअप जीप के गहरी खाई में गिर जाने से 5 लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार पिकअप जीप कठवार से चांदनी की तरफ  लहसुन भरकर आ रही थी। जब जीप घुडाना के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर 150 फुट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार अमर सिंह पुत्र नेण सिंह, राजेश पुत्र सूरत सिंह, श्यामा देवी पत्नी प्रकाश, नारायणी देवी पत्नी अमर सिंह व हीरा सिंह पुत्र केहर सिंह  निवासी कठवार घायल हो गए।


ग्रामीणों ने खाई से निकाल अस्पताल पहुंचाए घायल
गाड़ी के खाई में गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। राजबन पुलिस चौकी प्रभारी बी.एस. नेगी ने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है। डी.एस.पी. प्रमोद चौहान ने सड़क हादसे में 5 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।

Vijay