200 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, 3 लोगों की मौत

Thursday, Sep 02, 2021 - 12:52 PM (IST)

चंबा : हिमाचल प्रदेश में एक हादसे में तीन लोगों की जान चली गई है। यह हादसा चंबा-तीसा मार्ग पर हुआ है। इस मार्ग पर देर रात एक पिकअप हादसे का शिकार हो गई। पिकअप में तीन लोग सवार थे और सड़क से 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। यह पिकअप (एचपी 44 1685) गुलाम रसूल पुत्र मूसा निवासी कुलूंडा ग्राम पंचायत तीसा-दो की थी। रात करीब 2 से 3 बजे के बीच में हुए इस हादसे में पिकअप खाई में लुढ़क कर नदी में जा गिरी। लोगों को हादसे का पता चला तो पुलिस को सूचित किया। हादसे में शिकार लोगों की तलाश के लिए पुलिस ने सर्च अभियान चलाया गया। इस सर्च अभियान के दौरान घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर तीन लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। हादसा काफी दर्दनाक था। इतनी ऊंचाई से नीचे पत्थरों पर गिरने से गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
 

Content Writer

prashant sharma