ऊना में जल्द खुलेगा PGI सैटलाइट सेंटर, शिमला-चंडीगढ़ जाने से मिलेगा छुटकारा (Video)

Tuesday, Oct 09, 2018 - 09:18 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): पी.जी.आई. सैटेलाइट सैंटर की स्थापना के लिए कदमताल तेज हो गई है। करीब 400 कनाल जमीन पी.जी.आई. सैटेलाइट सैंटर के नाम ट्रांसफर कर दिए जाने के बाद जमीन की पैमाइश भी की जा रही है। पी.जी.आई. से अधिकारियों के एक दल ने सोमवार को ऊना स्थित मलाहत क्षेत्र का दौरा किया। इसके उपरांत दल ने डी.सी. सहित अन्य अधिकारियों के साथ मुलाकात की। पी.जी.आई. से आए दल ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती से भी मुलाकात। ऊना के मलाहत में 400 कनाल भूमि पर पी.जी.आई. सैटेलाइट सैंटर स्थापित किया जाएगा। जिससे शिमला और चंडीगढ़ जाने से लोगों को छुटकारा मिलेगा। इस संबंध में विधिवत रूप से इसके अधिकारियों ने जमीन का कब्जा कर लिया है। 


डी.सी. राकेश प्रजापति ने माना कि जमीन हस्तांतरण के बाद अब राजस्व विभाग पूरी जमीन की निशानदेही कर रहा है। पूरे क्षेत्र में निशान लगाकर इसे विधिवत रूप से पी.जी.आई.सैटेलाइट सैंटर की स्थापना के लिए जमीन को सौंप दिया जाएगा। सत्ती ने कहा कि इस सैंटर का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ हो इसके लिए तमाम औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से इस सैटेलाइट सैंटर का शिलान्यास करवाया जाएगा। ऊना के लोगों के लिए यह सैंटर वरदान साबित होगा। 

Ekta