PG में चल रहे Sex Racket में सामने आ रहे कई सफेदपोशों के नाम, पुलिस जांच में जुटी

Sunday, Aug 12, 2018 - 02:10 PM (IST)

पांवटा साहिब: पांवटा साहिब में शुक्रवार देर रात गिरफ्त में आए इंटर स्टेट देह व्यापार गिरोह से पूछताछ के दौरान कई सफेदपोशों के नाम सामने आ रहे हैं। गिरोह के मुखिया विकास और मदन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौर हो कि देर रात रैनबैक्सी चौक के साथ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर देह व्यापार में संलिप्त 7 लोगों को हिरासत में लिया था। इसमें एक मदन नामक व्यक्ति भागने में सफल रहा है। इस मामले में 2 महिलाओं पूजा व लक्ष्मी निवासी दिल्ली तथा ओमराज व सुनील को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया था। मौके से दूसरे आरोपी दलाल विकास के साथ मामराज, विनोद, अजय व राम सिंह को भी हिरासत में लिया गया था। 


एस.पी. रोहित मालपानी के दिशा-निर्देशों पर थाना प्रभारी अशोक चौहान की अगुवाई में पुलिस ने प्लान के मुताबिक कार्रवाई को अंजाम दिया था। रैनबैक्सी चौक पर स्थित इस बिल्डिंग के मालिक हरदेव सिंह ने यह इमारत विकास और मदन को किराए पर दे रखी थी। जहां पर विकास और मदन देह व्यापार का धंधा चला रहे थे। आसपास के लोगों ने बताया कि इस इमारत में शहर के कई सफेदपोश भी देखे गए हैं। एस.पी. सिरमौर रोहित मालपानी ने बताया कि प्राथमिक जांच के आधार पर देह व्यापार का मामला दर्ज किया गया है। इसमें 9 लोगों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।

Ekta