जंगल में शिकार पर गया व्यक्ति खुद हुआ मौत का शिकार, जानिए कैसे

Friday, Jul 14, 2017 - 07:11 PM (IST)

जोल: उपतहसील जोल की ग्राम पंचायत मोमन्यार के गांव अम्बे दा बेहड़ा में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक देवराज (45) घर के पास वाले जंगल में 2 और व्यक्तियों के साथ करीब 4 बजे अपनी बंदूक लेकर शिकार पर निकला था। इसी दौरान किसी ने जंगल में गोली चलने की आवाज सुनी। जब जंगल में जाकर देखा तो देवराज को गोली लगी हुई थी और वह खून से लथपथ घायल पड़ा हुआ था। घायलावस्था में देवराज को तुरंत घर लाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। देवराज खुरवाईं में एक छोटा सा ढाबा चलाता था। 

जंगल में अक्सर जाता था शिकार खेलने
जानकारी के अनुसार वह अपनी मंडली के साथ जंगल में अक्सर शिकार खेलने जाता था। उस मौत कैसे हुई  गोली किसी ने मारी है या गोली अचाने में  लगी है, इसकी जांच पुलिस कर रही है। डी.एस.पी. हैडक्वार्टर कुलविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की जांच पूरी होने पर ही मामले की तह तक पहुंचा जाएगा।