11 वर्षीय मासूम को बहला-फुसलाकर जंगल में ले गया व्यक्ति, और फिर....

Sunday, Jul 08, 2018 - 05:33 PM (IST)

हरिपुर: पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत एक गांव में 11 वर्षीय बच्चे से कुकर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक गत दिवस बच्चे के साथ एक व्यक्ति ने कुकर्म किया। शनिवार दिन के समय बच्चा बकरियां चरा रहा था तो आरोपी वहां पर आया और उसे 5 रुपए दिए और बहला-फुसलाकर जंगल में ले गया, जहां पर उसने उसके साथ कुकर्म किया। बताया जा रहा है कि बच्चा सहमा हुआ वापस घर आया और रोते हुए अपने साथ बीती घटना बारे अपनी मां को बताया। बच्चे की मां ने तुरंत इस घटना को लेकर पुलिस थाना हरिपुर में जाकर शिकायत कर दर्ज करवाई। पुलिस ने मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


मैडीकल करवाने के लिए भेजा पीड़ित बच्चा
पुलिस ने पीड़ित बच्चे को मैडीकल करवाने के लिए भेजा है। वहीं आरोपी का भी मैडीकल करवाया गया है। आरोपी निकटवर्ती गांव का बताया जा रहा है। कार्यकारी डी.एस.पी. देहरा योगेश दत्त जोशी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। मामला आई.पी.सी. की धारा 377 व धारा 4 पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ है। मामले की छानबीन चल रही है।

Vijay