व्यक्ति को गूगल पे अकाऊंट अपडेट करना पड़ा महंगा, ऐसे लगी 2 लाख की चपत

Tuesday, Sep 29, 2020 - 10:04 PM (IST)

हमीरपुर (अनिल): टाऊन भराड़ी क्षेत्र के गांव कोठी में एक व्यक्ति के गूगल पे अकाऊंट से करीब 2 लाख रुपए उड़ाने का मामला सामने आया है। उक्त व्यक्ति का गूगल पे अकाऊंट बंद होने पर उन्होंने टोल फ्री नंबर पर कॉल की, जिसके बाद यह मामला घटित हुआ। उक्त व्यक्ति ने हमीरपुर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका गूगल पे अकाऊंट बंद हो गया था, जिस कारण उसने टोल फ्री नंबर पर कॉल की लेकिन कॉल न लगने के कारण उसने साथ ही नीचे लिखे अवाऊट अस में लिखे नंबर पर बात की।

फोन पर बात करने पर उन्होंने गूगल पे अकाऊंट अपडेट करने के लिए एक लिंकभेजा। जब उसने उस लिंकपर क्लिक किया तो उसके अकाऊंट से 2 बार 99999 रुपए कट गए। इस तरह व्यक्ति के खाते से एक साथ 2 लाख रुपए निकल गए, जिससे उसके होश उड़ गए। इस बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि व्यक्ति ने गूगल पे अकाऊंट से करीब 2 लाख रुपए कटने की शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति की शिकायत के बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है व छानबीन की जा रही है।

Vijay