घर से बाहर गई थी पत्नी, पीछे से व्यक्ति ने उठा लिया खौफनाक कदम

Wednesday, Aug 10, 2022 - 05:01 PM (IST)

पांगी (वीरू): चम्बा जिले के उपमंडल पांगी के गांव चौकी में कोई जहरीला पदार्थ खाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान भीम सिंह (51) पुत्र देवी सिंह के रूप में हुई है। मृतक के भाई करतार सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मंगलवार देर रात घर लौटने पर उसने अपने भाई को घर के बाहर बेसुध पड़ा हुआ पाया। ग्रामीणों की मदद से उसने अपने भाई काे नागरिक अस्पताल किलाड़ पहुंचाया, जहां पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भीम सिंह अपने पीछे पत्नी और 6 साल के बेटा छोड़ गया है। घटना के समय भीम सिंह की पत्नी घर से बाहर गई हुई थी। उसने इस मामले में कोई शक जाहिर नहीं किया है। थाना प्रभारी अशोक राणा ने कहा कि पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay