दर्दनाक हादसा : चूल्हे की आग से मकान सहित जिंदा जला व्यक्ति

Sunday, May 05, 2019 - 11:30 PM (IST)

कुल्लू: जरड़ भुट्टी कालोनी में एक मकान में आग लग गई। आधी रात को हुई इस घटना के दौरान मकान में सो रहा व्यक्ति भी जिंदा जल गया। घटना के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम फायर ब्रिगेड लेकर मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन शुरू की। पुलिस के अनुसार प्रारम्भिक जांच में पाया गया है कि घटना में मारा गया व्यक्ति नशे की हालत में सोया था। चूल्हा ऑन रहने के कारण उसकी आग से यह घटना पेश आई।

उत्तर प्रदेश का रहने वाला था व्यक्ति

मृतक की पहचान जिलाजीत (30) उर्फ  कालू पुत्र राधे श्याम निवासी हसना दिही आरोहा आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। इंडस्ट्रीयल कालोनी में यह घटना पेश आई। अग्निशमन कर्मियों ने साथ लगती संपत्ति को राख होने से बचा लिया। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है तथा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Vijay