जनता तय करेगी कि कांग्रेस वाला भारत चाहिए या मोदी वाला: धूमल

Wednesday, Apr 24, 2019 - 10:37 AM (IST)

हमीरपुर (राजीव): पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि देश की जनता खुद तय करेगी कि कांग्रेस वाला भारत चाहिए या फिर मोदी वाला भारत। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस राज में पूरी दुनिया में भारत की छवि एक भ्रष्ट देश के रूप में बन गई थी लेकिन जैसे ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने, उसके बाद देश में बदलाव आया और आज पूरी दुनिया में भारत टॉप 3 देशों में शुमार हो चुका है। उन्होंने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव किसी पार्टी के बीच नहीं है बल्कि देश के भविष्य और सुरक्षा को देखकर लड़ा जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर और हमीरपुर विस क्षेत्र के डोली, डुग्घा, लंबलू व हमीरपुर शहर में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। 

कांग्रेस डूबता हुआ जहाज, कोई चढ़ना नहीं चाहता

धूमल ने कहा कि राफेल मामले पर झूठ बोलने वाले राहुल गांधी ने कोर्ट में माफीनामा देकर अपने बयान पर खेद जताया है, जो साबित करता है, राहुल गांधी समेत पूरी कांग्रेस पार्टी झूठ बोलने की मशीन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के डूबे हुए जहाज में कोई नहीं चढ़ना चाहता। कांग्रेस की गठबंधन की कोशिशें भी नाकाम हुई हैं।

Ekta