कांगड़ा में बिजली गुल होने से लोग परेशान

Saturday, Jun 30, 2018 - 03:09 PM (IST)

कांगड़ा : कांगड़ा तथा उसके आसपास क्षेत्र की बिजली की आंख-मिचौली का मुद्दा गरमा गया है। शहर के दर्जनों लोगों ने हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड कांगड़ा नं. 1 के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंप कर इसके प्रति रोष प्रकट किया। कांगड़ा तथा उसके आसपास क्षेत्र के निवासी सौरव चौधरी, राजीव आरोड़ा, रघुवीर सिंह, असंतोष चौधरी, अभिषेक शर्मा, अशोक मेहरा, राज, सुभाष शर्मा, राजेश मल्होत्रा, जोनी कुमार व राजेश शर्मा इत्यादि दर्जनों निवासियों ने व्यापार मंडल कांगड़ा के महासचिव नरेंद्र त्रेहण के नेतृत्व में आए दिन आ-जा रही बिजली की परेशान तथा इस व्यवस्था को कब सुधारा जाएगा, के बारे पूछा।

लोगों ने चेतावनी दी है कि बिजली की इस समस्या को जल्द सुलझाया जाए, अन्यथा उन्हें मजबूरन कोई अन्य कदम उठाने को मजबूर होना पड़ेगा। वहीं सहायक अभियंता अंकुश शर्मा ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि मौसम की खराबी के चलते उन्हें ऐसी समस्या का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि कई ट्रांसफार्मर जल गए हैं, जिन्हें शीघ्र ही ठीक करवा दिया जाएगा तथा बिजली की सप्लाई को चुस्त-दुरुस्त किया जाएगा।
 

kirti