जाति-धर्म से ऊपर उठकर एक हों लोग : विजय चोपड़ा

Sunday, Aug 26, 2018 - 08:17 PM (IST)

इंदौरा (अजीज): श्री रघुनाथ मंदिर पंचवटी धाम बाबा मनसा राम जी महाराज के दिव्यस्थल स्थित संजवां में साप्ताहिक शतचंडी दुर्गा पूजन व संत सम्मेलन सुश्री देवा जी महाराज की अध्यक्षता में शुरू हुआ, जिसमें प्रथम सत्र में इंदौरा क्षेत्र की विधायक रीता धीमान व गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विधायक रीता धीमान ने अपनी विधायक निधि से 2 लाख रुपए पंचवटी धाम के प्रसार कार्य हेतु देने की घोषणा की। विधायक राजेश ठाकुर व रीता धीमान ने संयुक्त रूप से 22 हजार रुपए की नकद राशि कमेटी को भेंट की।

पद्मश्री विजय चोपड़ा ने दूसरे सत्र में लिया भाग
दूसरे सत्र में देर शाम पंजाब केसरी पत्र समूह के मुख्य संपादक पद्मश्री विजय चोपड़ा बतौर मुख्यातिथि सम्मिलित हुए। यहां पहुंचने पर कमेटी प्रधान वासुदेव शर्मा, सचिव तरसेमपाल शर्मा, स्वच्छ शर्मा, डॉक्टर संजीव शर्मा, आचार्य रवि शर्मा, शिव चरण, सुनील पाधा, कुलराज पठानिया, रामकुमार शर्मा, प्रधान सुनीता मन्हास, पूर्व प्रधान रजिंद्र मन्हास ने उनका स्वागत किया। सुश्री देवा जी महाराज व कमेटी सदस्यों ने उन्हें शॉल, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

जंगल में मंगल किया है देवा जी महाराज ने
पद्मश्री विजय चोपड़ा ने कहा कि वे यहां पहले भी कई बार आ चुके हैं और हर बार यहां कुछ नया देखने को मिलता है, यह जंगल में मंगल किया है देवा जी महाराज ने। उन्होंने अपनी स्व. धर्मपत्नी स्वदेश चोपड़ा को भी याद करते हुए कहा कि वे भी यहां उनके साथ इस स्थान पर आईं थीं और यहां की बहुत तारीफ  करती थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें हिमाचल से खास लगाव है। हिमाचल के लोग समझदार, कर्मशील, विवेकशील, मेहनती, ईमानदार व वायदे के पक्के हैं और राष्ट्र के विकास में हिमाचल का विशेष योगदान हैं।

...कोई यह तो कहे कि वो हिंदोस्तानी है
उन्होंने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां काले/गोरे या कहीं से भी आकर बसे लोग खुद को अमेरिकी कहते हैं जबकि भारत में किसी से पूछो तो वो अपनी जाति/धर्म का नाम लेता है। कोई यह तो कहे कि वो हिंदोस्तानी है। उन्होंने सबसे जाति, धर्म से ऊपर उठकर एक होने का आह्वान किया। इस अवसर पर अश्विनी चड्डा, तलवाड़ा मानव जागृति मिशन, अनिल वशिष्ट चेयरमैन बी.डी.सी. हाजीपुर, सुदर्शन वशिष्ट सहित अन्य गण्यमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Vijay