लोगों के लिए दहशत बना घायल तेंदुआ, बेहोशी का इंजेक्शन लगा पाया काबू

Tuesday, Mar 06, 2018 - 03:38 PM (IST)

ज्वालामुखी (पंकज शर्मा): ज्वालामुखी के पास बोहण भाटी पंचायत के वार्ड नंबर 4 में मंगलवार सुबह एक घर में घायल तेंदुआ घुस गया। स्थानीय लोगों में तेंदुए को देखते ही दहशत का माहौल बन गया। 


लोगों ने पुलिस को फोन के जरिए बताया कि यहां एक घायल तेंदुआ पड़ा हुआ है। पुलिस तुरंत हरकत में आई और उन्होंने मौके पर जाकर स्थानीय लोगों को वहां से हटाया। इसके बाद उन्होंने वन विभाग को सूचना दी।


उन्होंने वाइल्ड लाइफ टीम गोपालपुर को फोन किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए पर काबू पा लिया। टीम ने करीब 1 घंटे में काबू पा लिया। डीएसपी योगेश दत्त जोशो ने बताया कि उन्हें तेंदुए के घायल होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने तेंदुए को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर पिंजरे में कैद किया। तेंदुए के मुंह पर चोट भी लगी हुई थी। यह हिट एंड रन का केस भी हो सकता है।