चंडीगढ़-मनाली NH 205 पर गुस्साए लोगों ने किया चक्का जाम (PICS)

Friday, Nov 16, 2018 - 11:23 AM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): एक तरफ जहां हजारों की संख्या में पर्यटक आजकर कुल्लू-मनाली की हसीन वादियों में बर्फबारी का मजा लेने जा रहे हैं वहीं पर उनके लिए परेशानियों का सामना हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करते ही शुरू हो जाता है। जहां पर सड़क कम और खड्डे ज्यादा नजर आते हैं। बरसात के बाद किसी ने भी इन खंडों को भरने पर ध्यान नहीं दिया। 


जैसे ही पर्यटकों का स्वागत चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड्डों ही खड्डों से होता है। इतने बड़े-बड़े खड्डे कि इसमें गाड़ी पलट जाए बड़े ही बड़े तरीके से ड्राइवरों को निकालनी पड़ती है। वहीं शुक्रवार को बिलासपुर जिला के राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली 205 पर गुस्साए लोगों ने चक्का जाम किया।


पंजाब और हिमाचल के लोगों ने जमकर रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि यह चक्का जाम अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही खोला जाएगा।  

Ekta