युवती से बलात्कार के बाद व्यापारी ने खुद बुना था अपहरण का जाल, अब पहुंचा सलाखों के पीछे

Monday, May 06, 2019 - 10:55 PM (IST)

पांवटा साहिब, (संजय): हरियाणा के व्यापारी के कथित अपहरण के बाद अपहरणकत्र्ताओं की सड़क दुर्घटना के बाद पकड़े जाने के सनसनीखेज मामले में नया मोड़ आया है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर माजरा पुलिस ने अपहरण का कथित तौर पर शिकार हुए व्यापारी विनोद गर्ग को चंडीगढ़ की एक लड़की के बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि उस दिन अपहरण नहीं हुआ था बल्कि बलात्कार के मामले को दबाने के लिए साढ़े 5 लाख रुपए में आबरू का सौदा हुआ था। माजरा पुलिस ने व्यापारी के खिलाफ  दुराचार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बलात्कार के मामले को दबाने के लिए आरोपी विनोद गर्ग ने अपने घर से साढ़े 5 लाख रुपए मंगवाए थे जबकि आरोपी के परिजनों ने हरियाणा पुलिस को सूचना दी कि विनोद गर्ग का अपहरण हुआ है और साढ़े 5 लाख रुपए फिरौती मांगी जा रही है। इस बीच हरियाणा पुलिस ने जाल बिछाया और कथित अपहरणकत्र्ताओं का पीछा किया। इस दौरान लड़की पक्ष और आरोपी सूरजपुर में दुर्घटना के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उधर मामले की जांच आगे बढ़ी तो कई हैरतअंगेज खुलासे हुए।

पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था

उस दिन विनोद गर्ग ने एक युवती के साथ माजरा के एक होटल में बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। व्यापारी की इस हरकत से युवती नाराज हो गई तो उसने मामला दबाने के लिए साढ़े 5 लाख रुपए देने की पेशकश की। इस बीच साढ़े 5 लाख रुपए लेकर आरोपी. के परिजन और लड़की पक्ष के भी कुछ लोग पांंवटा साहिब पहुंच गए लेकिन आरोपी व्यापारी के परिजनों ने पुलिस को विनोद के अपहरण और साढ़े 5 लाख फिरौती मांगने की सूचना हरियाणा पुलिस को दे दी। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

फेसबुक के माध्यम से लड़की से मिला था व्यापारी

जानकारी के अनुसार हरियाणा के आरोपी विनोद गर्ग की एक चंडीगढ़ की लड़की से फेसबुक के माध्यम से पहचान हुई जिसके बाद व्यापारी ने लड़की को नौकरी दिलाने के बहाने पांवटा साहिब बुलाया जिसके बाद लड़की को माजरा के एक निजी होटल में ठहराया गया और रात को व्यापारी ने लड़की के साथ दुराचार किया। इसके बाद लड़की ने पुलिस में जाने की धमकी दी तथा व्यापारी ने मामला दबाने के लिए पैसे का आफर दिया और परिजनों से साढ़े 5 लाख रुपए पांवटा साहिब मंगवाए लेकिन परिजनों ने हरियाणा पुलिस को व्यापारी के अपहरण की शिकायत करवाई जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने अपहरण के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया था। डी.एस.पी. पांवटा साहिब सोमदत्त का कहना है कि हरियाणा के एक व्यापारी के खिलाफ  एक युवती ने दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Kuldeep