जमीनी विवाद को लेकर खूनी झड़प, 4 घायल, एक पी.जी.आई. रैफर (Video)

Saturday, Jul 27, 2019 - 06:45 PM (IST)

पांवटा साहिब, (रोबिन): गिरिपार क्षेत्र की बालीकोटी पंचायत के कसेणु गांव में जमीनी विवाद में एक गुट ने दूसरे गुट पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया, जहां पर गंभीरावस्था में चारों को मैडीकल कालेज नाहन के लिए रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार कसेणु गांव का दौलत राम पुत्र जातिराम अपने निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। इसी दौरान वहां पर उसके गांव का सीता राम आधा दर्जन लोगों के साथ हाथों में डंडे लेकर आया तथा उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें दौलत राम, उसका भाई बलवीर सिंह पुत्र जातिराम, रमेश कुमार पुत्र चैतू राम व ठमो देवी पत्नी दौलत राम गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों गुटों में काफी समय से विवाद चला हुआ है

दौलत राम को गंभीर स्थिति में पी.जी.आई. चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि  निर्माणाधीन मकान की जमीन को लेकर दोनों गुटों में काफी समय से विवाद चला हुआ है। इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डी.एस.पी. सोमदत्त ने बताया कि जमीनी विवाद में 2 गुटों में खूनी झड़प हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kuldeep