अफीम की खेती करता पकड़ा गया किसान

Monday, May 22, 2017 - 08:21 PM (IST)

पांवटा साहिब : शिलाई थाना के अंतर्गत एक पंचायत से पुलिस ने अफीम की खेती करने के आरोप में एक किसान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खेत में 760 पौधे अफीम के पकड़े गए, जिन्हें पुलिस ने उखाड़ फैंका। आरोपी के खिलाफ  मादक पदार्थ नियंत्रक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। डी.एस.पी. पांवटा साहिब प्रमोद चौहान ने बताया कि देर शाम को पुलिस ने गिरिपार की एक पंचायत में छापेमारी की, जहां पर खेत में अफीम लहलहा रही थी। कुल 760 पौधे उखाड़कर नष्ट कर दिए गए हैं जबकि उत्पादक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को आज अदालत ने 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।