इंदौरा में बरसे पवन काजल, कहा-कांग्रेस संस्कारी, भाजपा नेता जुमलेबाज

Thursday, Apr 11, 2019 - 03:47 PM (IST)

इंदौरा (अजीज): संस्कारों और जुमलों में से क्या चुनना है, यह जनता ने तय करना है। कांग्रेस जहां संस्कार की बात करती है, वहीं भाजपा नेता जुमलेबाजी ही करते हैं। यह बयान कांग्रेस के कांगड़ा-चम्बा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी पवन काजल ने इंदौरा के मदोली में जनसभा को संबोधित करते हुए दिया। उन्होंने शांता कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि शांता ने भी अपनी घोषणाओं को भी जुमला ही बनाकर रख दिया और उन घोषणाओं पर कोई काम नहीं किया।

छात्रों को वर्दी और लैपटॉप क्यों नहीं दिए

उन्होंने कहा कि मोदी की धुन पर नाचने वाले भाजपा नेता बताएं कि कांग्रेस द्वारा शुरू की गई छात्र वर्दी योजना की वर्दी व मेधावियों को लैपटॉप डेढ़ साल के कार्यकाल में क्यों नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि भाजपा क्षेत्रवाद व जातिवाद पर बात करती है जबकि कांग्रेस विकास की बात करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा कुछ भी हथकंडे अपना सकती है। उन्होंने क्षेत्र की सड़कों की बदहाली पर भी व्यंग्य कसते हुए कहा कि भाजपा ने जहां एक बड़े नेता को टिकट दिया तो वहीं कांग्रेस ने एक ट्रैक्टर चलाने वाले को टिकट दिया है। उन्होंने जनता से तुलना कर वोट करने की अपील करते हुए कहा कि आम जनता का एम.पी. बनेंगे। अपने एकदिवसीय इंदौरा दौरे के दौरान उन्होंने मंड मियाणी, उलैहडिय़ां, बकराड़वां, गगवाल व मलकाणा में भी जनसभाएं कीं।

ये रहे मौके पर मौजूद

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव मनमोहन कटोच, पी.सी.सी. सदस्य संदन शर्मा, जिलाध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया, मंडलाध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच, उपाध्यक्ष ठाकुर जर्म सिंह, एस.सी.सेल जिलाध्यक्ष कमल किशोर, बीडीसी वाइस चेयरमैन दर्शन सिंह, युकां मंडलाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, जिला परिषद रमेश चंद, प्रधान ज्योति देवी, पूर्व प्रधान भोपाल कटोच, जैलदार सुधीर पठानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Vijay