छूटी बाली-सुधीर की जान, कांगड़ा से फाइनल हुआ पवन काजल का नाम

Wednesday, Apr 03, 2019 - 11:00 AM (IST)

शिमला (योगराज): कांगड़ा से कांग्रेस ने पवन काजल को अपना प्रत्याशी बनाया है। देर रात कांग्रेस हाई कमान ने पवन काजल के नाम पर मोहर लगाते हुए इसकी घोषणा कर दी है। पवन काजल का मुकाबला वर्तमान सरकार में मंत्री किशन कपूर से होगा। भाजपा ने इस बार शांता कुमार का टिकट काट कर किशन कपूर पर दांव खेला है तो वहीं कांग्रेस ने जातीय समीकरण बिठाते हुए पवन काजल पर भरोसा जताया है। बता दें कि टिकट के लिए आवेदन तो सुधीर व बाली ने भी नहीं किया था, पर चुनाव दोनों ही लड़ना चाहते थे, उसके लिए दोनों ने अंत तक ऐडी चोटी का जोर भी लगाया। 


हमीरपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस अभी तक नाम फाइनल नहीं कर पाई है। इस सीट पर पूर्व कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम फिलहाल टिकट की दौड़ में सबसे आगे बताया जा रहा है। वहीं हाईकमान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और भाजपा से रुष्ट चल रहे सुरेश चंदेल के नाम पर भी विचार कर रही है। 

Ekta