108 व 102 एम्बुलैंस सेवाएं न मिलने से मरीजों को हो रही परेशानी

Saturday, Nov 17, 2018 - 04:22 PM (IST)

चुवाड़ी : चुवाड़ी क्षेत्र में गत 8-10 दिनों से 108 व 102 एम्बुलैंस सेवाएं न मिलने से गर्भवती महिलाओं व अन्य मरीजों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी अनुसार 108 एम्बुलैंस पिछले एक हफ्ते से खराब पड़ी है और उसे मुरम्मत हेतु चम्बा ले जाया गया है। वहीं 102 सेवा न मिलने से गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक लाने व प्रसव उपरांत घर पहुंचाने का काम भी पिछले कई दिनों से ठप्प पड़ा है। प्रभावित मरीजों व ऐसी महिलाओं को भारी-भरकम किराया खर्च करके निजी गाड़ियों से आना-जाना पड़ रहा है। इन सेवाओं के इतने दिनों तक बंद रहने से सरकार के महत्वपूर्ण सरकारी अस्पताल में नि:शुल्क प्रसव की सुविधा प्रदान करने का कार्यक्रम भी प्रभावित हुआ है।

kirti